दादा-दादी को पोते का चेहरा तक देखना नहीं हुआ नसीब….कनाडा के एडमिंटन में करणवीर का 7 हथियारबंद छात्रों ने कर दिया बेरहमी से कत्ल

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।

कनाडा के एडमिंटन शहर में भारतवंशी विद्यार्थी का उसी की कक्षा के 7 छात्रों ने बेरहमी से चाकू घोंप कर बेरहमी से कर कत्ल कर दिया। मरने वाले करणवीर सिंह ने शनिवार को भारतीय समय अनुसार रात नौ बजे एडमिंटन के अस्पताल में आखिरी सांस ली। हत्या को अंजाम देने वाले सभी छात्र भी भारतवंशी बताए जा रहे है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानून के मुताबिक आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। हमला करणवीर पर एक हफ्ता पहले स्कूल में ही किया गया था। मरने वाले छात्र करणवीर सिंह का परिवार कनाडा में पिछले 18 साल से रह रहा है। करणवीर का जन्म भी कनाडा में हुआ। पोते के मौत की खबर, जब लुधियाना के गांव बस्सियां के रहने वाले दादा भाग सिंह तथा दादी जसवीर कौर को पहुंची तो वह गम में डूब गए। उनका कहना यहीं था कि अब तक वह पोते के चेहरे को देखना तक नसीब नहीं हुआ। 

मृतक के पिता सतनाम सिंह सहोता ने बताया कि उनका बेटा करणवीर सिंह इकलौता था। शिक्षा तथा खेल में सबसे आगे था। 16 वर्षीय करणवीर 12वीं कक्षा का विद्यार्थी था। किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। एक हफ्ता पहले उस पर स्कूल के 7 छात्रों ने चाकुओं के साथ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर घायल की हालत में उसे एडमिंटन के अस्पताल भर्ती कराया। शनिवार की रात को उसने दम तोड़ दिया। परिवार में मातम का माहौल है। इस घटनाक्रम को लेकर कनाडा में रहने वाली पंजाबी समुदाय ने भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कनाडा की सरकार से मांग की कि हमलावर छात्रों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। 

100% LikesVS
0% Dislikes