वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब की कानून-व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका हैं। अब तो पुलिस कर्मी भी नहीं महफूज रहे हैं। ताजा, मामला लुधियाना शहर से जुड़ा हैं। पुलिस कर्मी के साथ सरेआम गुंडागर्दी तथा घर में घुसकर पीटने का मामला सामने आया। फिलहाल, पुलिस ने पुलिस कर्मचारी के बयान पर महिला सहित कुल 4 के खिलाफ संगीन धाराओं के अधीम मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी एसडीएम कार्यालय में बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
क्या था पूरा प्रकरण
दरअसल, पुलिस कर्मचारी की कार घर के बाहर खड़ी थी। एक कार में सवार व्यक्ति जोर-जोर से हार्न बजाने लगा। बाहर आकर पुलिस कर्मचारी ने हार्न बजाने के बारे पूछा तो कार चालक ने पुलिस कर्मचारी को पीटना शुरु कर दिया। पुलिस कर्मचारी घर के भीतर अपनी जान बचाकर चला गया।
थोड़ी देर के उपरांत हमलावर अपने अन्य साथियों सहित पुलिस कर्मचारी के घर घुस गए। वहां पर घर की तोड़फोड़ की गई। पुलिस कर्मचारी सहित परिवार हमला कर दिया गया। पुलिस पहुंचने पर सभी तितर-बित्तर हो गए। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा हैं। पुलिस कथित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी के गिरफ्तारी बारे पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की।
ग्रंथी पर भी किया हमला
जांच-पड़ताल में बात सामने आया कि एक गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को भी हमलावरों ने बुरी तरह से पीटा हैं। उसकी पगड़ी को उतार दिया गया। ग्रंथी अस्पताल में दाखिल हैं। बताया जा रहा है कि ग्रंथी हमलावरों के बीच बचाव करने आया था।