एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।
एक महिला का शव फंदे पर लटका पाया गया। मामला पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना से जुड़ा हैं। उधर, मृतक महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसे मारकर लटकाया गया है। ससुराल पक्ष के लोग उससे मारपीट करते थे। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मृतक महिला की पहचान रूपिंदर कौर के रूप में हुई है। मृतका के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान करते आ रहे हैं। रुपिंदर के एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
पड़ोसियों ने फंदे पर लटकी देखी
मक्खन सिंह ने बताया कि पहले भी कई बार झगड़ा थाने तक पहुंचा है। हर बार समझौता हो जाता था। ससुराल वाले रूपिंदर को घर में रखने को तैयार नहीं थे। पड़ोसियों ने रूपिंदर को फंदे पर लटके देखा। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। जिसके बाद सूचना पाकर वे भी मौके पर पहुंच