किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां….टकराव की स्थिति..हालात बेकाबू….कई घायल…जानिए, इसके पीछे क्या था कारण

वरिष्ठ पत्रकार.मानसा। 

पंजाब पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसा दी है। मामला, पंजाब के जिला मानसा से जुड़ा है। पता चला है कि इसमें दर्जनों किसान बुरी तरह से चोटिल हो चुके है। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल ले जाया जा रहा है। विवाद गैस पाइपलाइन को लेकर बताया जा रहा है। इसका किसान लंबे समय से विरोध जता रहे है। पता चला है कि कई सरकारी गाड़ियों की तोड़फोड़ करने के दृश्य भी सामने आए। फिलहाल, पुलिस के किसी शीर्ष अधिकारी ने बयान जारी नहीं किया। माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा है।  

जानकारी के अनुसार संगरूर जिले के किसान आज सुबह 3:00 बजे बठिंडा के गांव लिलिआना में गुजरात गैस पाइपलाइन का विरोध करने के लिए जा रहे थे। पुलिस द्वारा किसानों को आगे जाने से रोकने के लिए मानसा में नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो तकरार इतनी बढ़ गई। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। किसानों द्वारा भी लाठियां बरसाई गई।


किसानों व पुलिस में हुए टकराव में भीखी के एसएचओ, थाना सिटी टू मानसा, बुढलाडा और मानसा सदर के SHO जख्मी हुए हैं। उनके साथ कई पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें लगी हैं। कुछ किसानों के भी जख्मी होने की भी खबर है। घायलों को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes