बहुत बड़ा हादसा…..चली गई 4 जिंदगीयां…हर किसी की आंखों में आंसू , जानेंगे..इस दुर्घटना के पीछे क्या रही असल वजह..?

LIVE-BREAKING-NEWS-CREDIT-BY-INTERNET-MEDIA

SNE NETWORK.MANSA.

पंजाब के मानसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मानसा के गांव सरदूलेवाला में रात एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी हरियाणा के सिरसा के रहने वाले थे। मृतकों में दंपती और दो उनके रिश्तेदार शामिल हैं। हालांकि कार चालक बच गया, जिसकी हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था कि आर्टिका गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा निवासी अशोक कुमार (60), उनकी पत्नी उषा रानी (59), सास राधा देवी (95) व साली रीतू (53) के साथ चंडीगढ़ से किसी शादी समारोह में भाग लेकर आर्टिका गाड़ी में अपने गांव लौट रहे थे। मानसा के गांव सरदूलेवाला के पास रात के करीब साढ़े नौ बजे उनकी आर्टिका गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें उक्त चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक संदीप सिंह निवासी गांव फरमाही (हरियाणा) को गंभीर चोटें लगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास एकत्र लोगों की ओर से गंभीर घायल संदीप कुमार और चारों शवों को सिविल हॉस्पिटल सरदूलगढ़ पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टर ने संदीप कुमार की हालत गंभीर देखते उसे सिरसा के लिए रेफर कर दिया। थाना सरदूलगढ़ के इंचार्ज गणेश्वर कुमार शर्मा ने बताया के गंभीर घायल गाड़ी चालक को सिरसा रेफर करने के अलावा मृतकों के रिश्तेदार विवेक कुमार के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes