झकझोर करती तस्वीरें…………ROAD ACCIDENT ने ली 5 की जान….3 मासूम सहित 8 घायल

वरिष्ठ पत्रकार.मानसा।

यहां के सड़क हादसे की तस्वीरों ने हर किसी को झकझोर कर दिया। हादसा, 2 वाहनों की भीषण टक्कर की वजह से हुआ। प्राथमिक, जांच में घोड़ा ट्राला की बड़ी लापरवाही सामने आई। हादसा, कोटकपूरा के मोगा रोड पर स्थित गांव पंजगराई खुर्द के पास देर सायं हुआ। मरने वालों की संख्या 2 महिलाओं सहित कुल 5 बताई जा रही है, जबकि, घायलों में 5 मासूम बच्चों सहित कुल 8 की संख्या है। सभी को बठिंडा, फरीदकोट तथा मोगा के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया। राज्य सरकार ने इस हादसे को लेकर कड़ी संवेदना जताई तथा इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा जताया। घायलों का हाल जानने के लिए विस के अध्यक्ष अस्पताल पहुंच गए। सभी के शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए। हादसे के बारे सभी के परिवार को इतलाह कर दी गई। सभी धार्मिक समारोह से वापस लौट रहे थे। सभी लोग मोगा के कोटकपूरा के गांव मराड कलां के रहने वाले है। 

शुक्रवार की देर सायं एस टाटा में कुल लोग 13 लोग सवार थे। किसी धार्मिक समारोह से माथा टेक वापस घर लौट रहे थे। उसमें लगभग 5 मासूम बच्चे भी शामिल थे। जब एस टाटा चार पहिया वाहन कोटकपूरा के मोगा रोड पर स्थित गांव पंजगराई खुर्द के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहा घोडा ट्राला ने जोर टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि एस टाटा वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुन लोग इकट्ठा हो गई। 

हादसे के बारे जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकालना आरंभ किया। 2 महिलाओं सहित कुल 5 ने तो मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि, 3 मासूम सहित कुल 8 को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों का पता लेने के लिए विस के अध्यक्ष पहुंच गए। हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की गई। घोड़ा ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। 

मरने वालों की पहचान

मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38),लवप्रीत (22), कर्मजीत कौर पत्नी सुरेश कुमार (36), कर्मजीत कौर पत्नी सुखचैन सिंह (35), दीपक कुमार (27) के रूप में हुई।

100% LikesVS
0% Dislikes