वरिष्ठ पत्रकार.मानसा।
मानसा के गांव ख्याला कलां में एक सड़क हादसे में पूर्व सरपंच समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बस को ओवरटेक करते समय 2 बाइक आपस में टकरा गए। ठुठिया वाली चौकी पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (26) और पूर्व सरपंच बिक्कर सिंह (75) के रूप में हुई है।
मृतक के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार कुलदीप सिंह मानसा से अपने गांव भोपाल जा रहे थे। गांव ख्याला के पास बस को क्रॉस करते समय उसकी बाइक की टक्कर घर से मोटरसाइकिल पर निकले पूर्व सरपंच बिक्कर सिंह की बाइक से हो गई। इस भिड़ंत के दौरान दोनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि गांव ख्याला कलां में घटित सड़क हादसे में नौजवान कुलदीप सिंह और बुजुर्ग पूर्व सरपंच बिक्कर सिंह की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

