BIG-NEWS…एक व्यापारी और कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

dead-body-sne-news-image

SNE NETWORK.MANSA

गोली लगने के बाद व्यापारी की लाश कुर्सी पर पड़ी और कर्मचारी की लाश जमीन पर। इनसेट में दोनों की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

गोली लगने के बाद व्यापारी की लाश कुर्सी पर पड़ी और कर्मचारी की लाश जमीन पर। इनसेट में दोनों की फाइल फोटो। (SNE-NEWS)

मानसा में आज एक व्यापारी और उसके कर्मचारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों सरदूलगढ़ में अपने फार्म हाउस पर थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। गोलियां लगते ही दोनों की मौत हो गई।व्यापारी की लाश कुर्सी पर टिकी मिली, जबकि कर्मचारी की लाश जमीन पर पेड़ के पास पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पर पहुंची और आसपास को इलाके को घेर कर जांच शुरू दी है। मृतकों की पहचान व्यापारी जसवीर सिंह और उनके मुलाजिम बलदेव सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू से साक्ष्य जुटा रही है।

IMAGE’S……

घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। (CREDIT-SNE-NEWS-IMAGE)

फार्म हाउस में जांच करती हुई पुलिस।

फार्म हाउस में जांच करती हुई पुलिस। (SNE-NEWS-IMAGE)

जसबीर के चाचा सतपाल सिंह जानकारी देते हुए।

जसबीर के चाचा सतपाल सिंह जानकारी देते हुए। (CREDIT-BY-SNE-NEWS)

जसबीर के चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने मर्डर किया। इसके बाद पता चला तो घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर बेटा खून से लथपथ था। पुलिस पहले से पहुंच चुकी थी। पुलिस से मेरी मांग है कि परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। जसबीर ने कभी नहीं बताया कि उसे किसी ने धमकी दी है। कभी उसके साथ किसी का झगड़ा हुआ था। चाचा ने बताया कि हमारा कारोबार है। मैं कई दिन से उसके साथ अनटच था। इस वक्त पंजाब का माहौल बहुत खराब हो गया है। भतीजे का छोटा सा बच्चा है, वो चंडीगढ़ में पढ़ता है।

100% LikesVS
0% Dislikes