SNE NETWORK.MANSA.

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के दोस्त अमनदीप सिंह ऊर्फ बिल्ला सिद्धू घुम्मन ने उनकी मुंह बोली बहन एवं धुरंधर फेम सिंगर अफसाना खान को घेरा। उन्होंने कहा अफसाना खान उन लोगों के साथ कोलैब कर रही, जो मूसेवाला के विरोधी रहे हैं। पैसे और शोहरत के लिए भाई को भूल गई।
उन्होंने कहा कि अफसाना ने पैसे और शोहरत के लिए सिद्धू को भुला दिया। सिद्धू ने अफसाना को पहचान और मुकाम दिलाने में मदद की थी। सिद्धू को दबाने की साजिशें चल रही हैं, लेकिन वह कभी नहीं दबेगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू हमेशा लोगों के दिलों पर राज करता था और आगे भी करता रहेगा। इस पर सिंगर अफसाना खान के पीए ने कहा कि अभी इस पर पक्ष नहीं दे पाएंगे। जल्द ही इस पर बात करेंगे।###UK###CANADA###USA###PUNJABI###SINGER###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###CHINA####

