वरिष्ठ पत्रकार.मानसा।
पंजाब के युवक की कनाडा में नदी में डूब जाने से मौत हो गई। वह करीब 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया। वह पीछे से पंजाब के मानसा का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जतिन गर्ग नदी के पास वॉलीबॉल खेल रहा था। तभी नदी का तेज बहाव की वह डूब गया। स्थानीय पुलिस ने जतिन के शव को खोज निकाला है। उसका शव घटनास्थल से लगभग 4 किलोमीटर दूर नदी में मिला है। उसका शव भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब यह दुखद खबर जतिन के माता-पिता तक पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना से शहर का माहौल गमगीन है और परिवार शोक में डूबा है।
भारत में वह इंजीनियर था
जतिन गर्ग कनाडा जाने से पहले गुड़गांव में इंजीनियर की नौकरी करता था। लेकिन बाद में वह पढ़ाई करने के लिए कनाडा चला गया। मृतक जतिन गर्ग के परिवार ने बताया कि जतिन अपने दोस्तों के साथ वहां ओवरलैंडर पार्क में वालीबॉल खेल रहा था और अचानक बॉल नदी के किनारे पानी में गिर गई। जतिन ने गेंद उठाने की कोशिश की और वह नदी में बह गया। एक अंग्रेज और उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह अंग्रेज के हाथों से छूट गया और पानी में बह गया ।

