CBI पहुंची MANSA…. झोटा केस को लेकर जांच आरंभ….?

SNE NETWORK.MANSA/CHANDIGARH.

पंजाब में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या की जांच के लिए CBI ने नई FIR दर्ज कर ली है। CBI की टीम मंगलवार आधी रात को ही मानसा पहुंच गई थी। CBI ने रात को ही थाने पहुंचकर रिकॉर्ड और उससे जुड़े सबूत अपने कब्जे में ले लिए। CBI इस बात की जांच करेगी कि कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थ केमिस्ट की दुकानों पर खुलेआम कैसे बिकते रहे, इसके पीछे किसी का कोई संबंध है। सीबीआई आरोपी झोटा के कत्ल के आरोपी अश्विनी कुमार और अन्य आरोपियों की भी कस्टडी की मांग करेगी।

CBI के प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर DIG की अगुआई में इस केस की जांच की जा रही है। CBI के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स, ड्रग कंट्रोलर्स और दूसरे एक्सपर्ट आज ही मानसा पहुंचेंगे। झोटा का परिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मानसा के मंडी बोर्ड के रेस्ट हाउस में पहुंचेगा, जहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

CM भगवंत मान ने कल (20 अक्टूबर) को झोटा हत्याकांड की जांच CBI को देने का ऐलान किया था। इसके बाद दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने भी झोटा के परिवार को भरोसा दिलाया था कि इसकी गहराई से जांच होगी। शाह के पंजाब से निकलने के 6 घंटे बाद ही CBI की टीम रात में ही मानसा पहुंच गई। झोटा के परिवार का धरने का आज नौंवा दिन है। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि हम अभी अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।13 अक्टूबर को केमिस्ट अश्विनी कुमार ने परविंदर झोटा की गोली कर हत्या कर दी थी।####USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###FRANCE###CBI###JHOTA###AAP###PUNJAB###CHANDIGARH###SINGAPORE###VIETNAM###IRELAND###NETHER-LAND###

100% LikesVS
0% Dislikes