PUNJAB-BREAKING…जल्लाद निकला पति…जरा सा भी तरस नहीं गर्भवती पत्नी पर….शक की वजह से उसे उतार दिया मौत के घाट

death-pictures-4

SNE NETWORK.MANSA.

मानसा जिले के गांव ठूठियांवाली में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका आठ माह की गर्भवती थी। पति ने तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी गई। मृतका के चाचा मेवा सिंह और भाई मनदीप सिंह ने बताया आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। 

पति के खिलाफ मामला दर्ज


महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे थे। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, 22 वर्षीय सिमरजीत कौर की करीब एक वर्ष पहले गांव बुर्ज राठी निवासी युवक सचप्रीत सिंह से प्रेम विवाह हुआ था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह विधिवत संपन्न करवाया गया। मृतका के परिजनों ने ACCUSED के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि इस घटना से न केवल उनकी बेटी की जान गई, बल्कि गर्भ में पल रहे दोनों बच्चों की भी मौत हो गई।

सूचना गांव के सरपंच से मिली थी

POLICE ने बताया कि घटना की सूचना गांव के सरपंच से मिली थी। इसके बाद मृतका के पिता सुखपाल सिंह के बयान के आधार पर आरोपी पति सचप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।###USA###UK###CANADA###MURDER-NEWS-AT-MANSA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes