TRIPLE-MURDER..आखिर, इस मां की ममता ने क्यों, 3 बच्चों की कर दी हत्या…फिर खुद वो कदम उठाया जो पुलिस देख रह गई दंग…?

FILE-IMAGE-6

SNE NETWORK.MANSA.

मानसा में गुरुवार को महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी सास और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी।

सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना सिटी-2 के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने अपनी आठ वर्षीय बेटी, चार वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे को पहले जहर दिया और फिर उनका गला दबा दिया। इसके बाद खुद कमरे में लगे पंखे से लटक गई। महिला ने ये कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। मामला शहर के वार्ड नंबर 3 में सामने आया।

कमर से बच्चों के शवों को ले जाते हुए।

कमर से बच्चों के शवों को ले जाते हुए। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

मृतकों की पहचान 36 वर्षीय संदीप कौर, उसकी 13 वर्षीय बेटी मोटो कौर, 8 वर्षीय बेटी कालू और बेटे विश्वास के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। संदीप कौर के रिश्तेदार रोशन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना का पता तब चला, जब उनका बेटा घर के बाहर बैठा रो रहा था। अंदर जाकर देखा तो संदीप कौर फंदे से लटकी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी जांच करते हुए।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी जांच करते हुए।###USA###UK###CANADA######MANSA-TRIPLE-MURDER-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes