वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
जंगली सूअरों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा 5-6 लोग घायल हैं। मामला, पंजाब के मोगा जिले के गांव अमीवाला से जुड़ा हैं। बताया जा रहा है कि गांव में और खेतों में सरेआम जंगली सूअर घूम रहे हैं। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल है।
5 अन्य लोग घायल
जानकारी के अनुसार गांव अमीवाला में जंगली सूअरों ने गांव में घुसकर चमकौर सिंह (55) पर हमला कर दिया। इस हमले में चमकौर सिंह की जान चली गई। वहीं दूध लेकर आ रही एक बुजुर्ग महिला को भी जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा 5 अन्य लोगों को भी घायल कर दिया है।
मृतक का हुआ पोस्टमार्टम
वहीं चमकौर सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल महिला ने बताया की उनके गांव में जंगली सुअरों का आतंक है। मंगलवार को सुअरों ने पहले दूध लाते वक्त उन पर हमला किया और फिर घर में घुसकर 5 अन्य लोगों को घायल किया है। सुअरों के हमले में उनके देवर चमकौर सिंह की मौत हुई है। यही नहीं उन्होंने बड़ी मुश्किल से बच्चों को सुअरों से बचाया।