बड़ी खबर—कबड्डी मैच में चली ताबड़तोड़ गोलियां…..एक खिलाड़ी की मौके पर मौत, जबकि अन्य अस्पताल जिंदगी-मौत से कर रहा संघर्ष

प्रतीकात्मक तस्वीर

एक माह में तीसरी बड़ी घटना….नई सरकार तथा पुलिस प्रशासन पर हो रहे खड़े सवाल….गुंडागर्दी-गैंगवार में हुआ इजाफा

एसएनई नेटवर्क.मोगा। 

पंजाब में गोली चलना अब आम बात हो गई है। खासकर, कबड्डी के मैच में तो गोली चला कर खिलाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कबड्डी मैच में गैंगवार बढ़ चुकी है। अब इस पेशे में गैंगस्टर पैसा लगा रहे है। बड़ा मामला पंजाब के मोगा से जुड़ा है। मोगा के गांव माड़ी मुस्तफा में कबड्डी मैच दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कबड्डी खिलाड़ियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। वारदात शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। गोली लगने से हरदीप सिंह पेंटा की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य खिलाड़ी खिलाड़ी अस्पताल में जिंदगी तथा मौत से संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

शनिवार को गांव माड़ी मुस्तफा में कबड्डी मैच चल रहा था। खेल प्रतियोगिता में बड़े-बड़े शिरकत करने पहुंचे थे। लोगों में काफी उत्साह पाया गया। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने अपनी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। लोगों में भगदड़ मच गई। गोली चलाने वाले वहां से फरार हो गए। गोली लगने से कबड्डी खिलाड़ी हरदीप सिंह पेंटा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, अन्य खिलाड़ी को अस्पताल भर्ती किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल की हालत काफी गंभीर है। अभी उसके बारे कुछ नहीं कहां जा सकता है। हमारी तरफ से इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर दिया।

कबड्डी प्रतियोगिता में गोली चलना आम बात

जिस प्रकार से पंजाब में एक माह में तीसरी बार कबड्डी प्रतियोगिता में गोली चल गई। उससे यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब की कबड्डी प्रतियोगिता में गोली चलाना आम बात हो चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि जेल में बंद बड़े गैंगस्टरों का पैसा इन प्रतियोगिता में लग रहा है। जो खिलाड़ी उनकी बात नहीं मानता है, उसे अपने गुर्गों के माध्यम से मरवा दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया भी गैंगस्टरों की गोली का शिकार हुआ था।  

83% LikesVS
17% Dislikes