वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
अभी-अभी मोगा शहर से बहुत बड़ी खबर सामने आई। 2 कार की आपसी भिड़ंत से एक महिला बुजुर्ग की मृत्यु हो गई, जबकि, 4 लोगों के गंभीर होने का पता चला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक कार चालक अन्य 2 पहिया वाहन को बचाते समय कार के बीच टकरा गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक महिला कमलेश का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायलों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। 2 की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है।
धर्मकोट से एक कार चालक मोगा घर वापस लौट रहा था। कार में कुल 3 सवार थे। रास्ते में एक कार चालक 2 पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में अन्य कार से टकरा गई। इस हादसे में बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 4 घायलों को विभिन्न अस्पताल भर्ती किया गया। 2 की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें किसी अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक परिवार में मातम का माहौल है। महिला का बेटा भी इस हादसे में घायल है। फिलहाल, पुलिस ने अन्य की पहचान सार्वजनिक नहीं की। पता लगाया जा रहा है कि उनकी पहचान के बारे में।