SNE NETWORK.MOGA.
मोगा के सदर थाने में रात को जोरदार धमाके की सूचना मिली है। रात करीब सवा 3 बजे ये धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक इसे हैंड ग्रेनेड का हमला बताया जा रहा है। थाने के बाहर लगती सड़क से हैंड ग्रेनेड थाने के अंदर फेंका गया है।
हालांकि किसी के तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल घटना को लेकर अभी को आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है जो सबूत एकत्रित कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और थाने के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। ###USA###UK###CANADA###BLAST-AT-MOGA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

