BIG-NEWS…प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

SUICIDE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MOGA.

मोगा के तहत आते गांव जैमलवाला में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां अपनी प्रेमिका की बुआ के लगातार हस्तक्षेप और प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद माननीय जज ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था

मृतक युवक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक की माता अमनदीप कौर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा हरप्रीत सिंह अपनी प्रेमिका प्रीत कौर के साथ रजामंदी से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों अपना जीवन अच्छे से बिता रहे थे, लेकिन प्रीत कौर की बुआ कुलदीप कौर उर्फ कीपा (निवासी जैमलवाला) को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वह लगातार उनके घरेलू मामलों में दखलअंदाजी करती थी और उन्हें चैन से रहने नहीं दे रही थी।

कई बार कुलदीप कौर को समझाने का प्रयास किया

शिकायतकर्ता अमनदीप कौर के अनुसार, उन्होंने और उनके बेटे ने कई बार कुलदीप कौर को समझाने का प्रयास किया कि वे उनके निजी जीवन में दखल न दें, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। बीते दिन कुलदीप कौर अचानक उनके घर आ धमकी और उनके परिवार के साथ सरेआम गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिसमें से एक भारी पत्थर सीधे हरप्रीत सिंह के सिर पर जा लगा, जिससे वह लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी महिला अपनी भतीजी प्रीत कौर को जबरन अपने साथ समेटकर ले गई।

सरेआम हुई बदनामी

इस पूरे घटनाक्रम और सरेआम हुई बदनामी के बाद हरप्रीत सिंह गहरे मानसिक तनाव और अवसाद में चला गया। अपनी प्रेमिका के दूर जाने और कथित आरोपी महिला कुलदीप कौर की रोज-रोज की प्रताड़ना व धमकियों से तंग आकर हरप्रीत ने अंततः अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार ने जब हरप्रीत का शव फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए वारिसों के हवाले कर दिया है। मामले के जांच अधिकारी और सहायक थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयानों के आधार पर कुलदीप कौर उर्फ कीपा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से तफ्तीश कर रही है।###USA###CANADA###VIETNAM###China###IRELAND###SWEDEN###@

100% LikesVS
0% Dislikes