वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
डेरा चरण घाट के मुख्य सेवादार के खिलाफ मोगा पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है। 6 मई को डेरा चरण घाट के प्रमुख बलविंदर सिंह 25 साल की लड़की को मोगा के एक होटल में लाया था। वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की को डेरे पर बुलाकर हफ्ते में 2 बार रेप करता रहा। लड़की ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद डेरे के प्रधान बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
2 सितंबर को जगराओ थाने में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य सेवादार बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर गोइंदवाल जेल भेज दिया गया था। आज मोगा पुलिस आरोपी बलविंदर सिंह को गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया है।
इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ रेप और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बलविंदर सिंह को गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोगा की कोर्ट में पेश किया गया और 2 दिन के रिमांड पर लिया गया।

