ENCOUNTER….बदमाश ने पुलिस पर चला दी गोलियां…..इतने देर चली मुठभेड़, ढेर

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

पकड़े गए आरोपी सुनील बाबा ने छुपाए गए असलहा से ही पुलिस पर 2 गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में 2 फायर किए। इसमें एक गोली आरोपी की टांग पर लगी। उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया है। मौके से पुलिस को 2 पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। सुनील बाबा पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनील कुमार को मोगा पुलिस बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून से पकड़ कर लाई थी।


पुलिस को सुनील ने बताया कि उसने कुछ हथियार एमपी बस्ती के एक जंगल में पुरानी बिल्डिंग में छुपा कर रखे हैं। वीरवार सुबह जब पुलिस आरोपी सुनील को साथ लेकर हथियार बरामद करने के लिए एमपी बस्ती गई तो वहां से आरोपी ने भागने की कोशिश की। साथ ही पुलिस पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। आरोपी की एक टांग में गोली लगी। उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes