ENCOUNTER AT AMRITSAR..बंबीहा गैंग के शूटर को लगी गोली….कपूरथला हत्याकांड का था मेन अपराधी

CRIME-IMAGE

PAWAN KUMAR.MOGA/AMRITSAR.

पंजाब पुलिस की तरफ से गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तीसरे दिन भी पुलिस टीमों की कार्रवाई लगातार जारी है। पंजाब के विभिन्न जिलों में पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसके तहत मोगा पुलिस ने बंबीहा गैंग के तीन शातिर गुर्गों को गिरफ्तार किया है। वहीं अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें हत्या का आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। 

मोगा सीआईए स्टाफ ने बंबीहा गैंग से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 देसी पिस्तौल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ अजीतवाल क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अजीतवाल अनाज मंडी में कार्रवाई करते हुए गुरविंदर सिंह निवासी कोकरी वेहनीवाल, जसप्रीत सिंह निवासी बाघापुराना, एकजोत सिंह निवासी बाघापुराना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 4 देसी पिस्तौल, मैगजीन सहित 15 जिंदा कारतूस, 30 बोर की देसी पिस्तौल, मैगजीन सहित 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 

अमृतसर देहाती पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए टिमोवाल के पास एनकाउंटर के बाद कपूरथला हत्याकांड के लंबे समय से फरार आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लग गई।

100% LikesVS
0% Dislikes