EXCLUSIVE-REPORT..निहंगों की सरेआम गुंडागर्दी….नशा बेचने वाले दुकानदार की सरे बाजार पिटाई, सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरें..?

NIHANG-BEATEN-MEDICAL-STORE-OWNER-MOGA-IMAGE-2

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

NIHANG-BEATEN-MEDICAL-STORE-OWNER-MOGA-1

निहंगों की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। वीडियो बठिंडा की बताई जा रही है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि सरेआम निहंग गुंडागर्दी करते दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि इसमें एक स्थानीय दुकानदार को जमकर पीटा जा रहा है। वह पेशे से मेडिकल स्टोर चलाता है। दुकानदार पर आरोप है कि वह नशे की गोलियां बेचता है। ऐसे में निहंगों पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि उन्हें कानून हाथ में लेने की किस ने इज्जात दे दी। 

बताया जा रहा है कि इस वीडियो का सोशल मीडिया में तेजी से प्रसारित होने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग का ड्रग सेल तथा पुलिस विभाग हरकत में आया। कार्रवाई के लिए दुकान पर पहुंचा तो आगे से उन्हें दुकान बंद मिली। बताया जा रहा है कि ड्रग विभाग ने कार्रवाई करते हुए, उसे सील कर दिया। जबकि, हाथ में कानून लेने वाले निहंगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई हुई, इस बारे अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया।

..जानिए, क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर मालिक तजिंदर सिंह नशे की गोलियां बेचने का आरोप लगा है। निहंग सिंहों ने उसे पहले भी चेतावनी दी थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसलिए, उसे रंगेहाथ पकड़ कर निहंग सिंहों ने जमकर सरे बाजार धुलाई कर दी। किसी ने उसकी पिटाई की वीडियो बना कर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दी। बता दें कि मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ पहले भी नशे की गोलियां बेचने का आरोप लग चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। 

100% LikesVS
0% Dislikes