M.P अमृतपाल सिंह ने ही गुरप्रीत की कराई थी हत्या….POLICE के हाथ लगे अहम सबूत

AMRITPAL JAIL PHOTO (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

गुरप्रीत सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते कहा कि हत्या मामले में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका के सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे अमृतपाल सिंह का हाथ है, साजिश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। गुरप्रीत सिंह हत्या मामले में पंजाब के डीजीपी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया।

पुलिस ने हत्या में खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का हाथ बताया गया है। वहीं जो 3 आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं उन्होंने गुरप्रीत सिंह की रेकी की थी।
पुलिस को जांच में पता चला कि इस हत्याकांड में विदेश में बैठा गैंगस्टर अर्श डल्ला भी शामिल था। शूटर्स को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

यह था पूरा मामला
9 अक्टूबर की शाम पंथक संगठनों से जुड़े युवक गुरप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की थी। गुरप्रीत सिंह बुधवार शाम अपने गांव में सरपंच पद की एक महिला उम्मीदवार के हक में प्रचार करने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत सिंह वारिस पंजाब समेत बहिबल इंसाफ मोर्चे से भी जुड़ा था। कुछ समय पहले गुरप्रीत सिंह को जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। 

50% LikesVS
50% Dislikes