SNE NETWORK.MOGA.
कस्बा अजीतवाल में 20 वर्षीय युवक का शव उसके पड़ोसी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह गैरी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा करीब 2 महीने पहले कनाडा से भारत लौटा था। मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला उसे एयरपोर्ट से सीधे अपने घर ले गई थी। इसके बाद से वह पिछले 2 महीने से उसी के घर पर रह रहा था। इस दौरान बेटे को अपने परिवार से मिलने तक नहीं दिया गया। उनका बेटा करीब 2 साल पहले कनाडा गया था। मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को कोई जहरीली चीज पिलाई गई या उसे करंट लगाया गया। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो परिवार को सूचना दी गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। भावुक मां ने कहा कि उनका बेटा इकलौता था और उन्हें इस मामले में इंसाफ चाहिए।
इस संबंध में थाना अजीतवाल के POLICE OFFICER ने बताया कि पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###MOGA###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###INDIA###GERMANY###FRANCE###ITLAY###ROME###

