PUNJAB–कानून-व्यवस्था चौपट……… पुलिस कर्मचारी के सिर पर हमला, मोबाईल तथा सरकारी पिस्टल छीन फरार…..सिर पर लगे 100 टांके

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

पंजाब की कानून-व्यवस्था का हाल काफी बुरा हो चुका हैं। लूटपाट, हत्या की वारदात को अंजाम देना अपराधियों के लिए आम बात हो चुकी हैं। ताजा मामला, पंजाब के जिला मोगा से जुड़ा हैं। रात्रि को एक पुलिस कर्मचारी को लुटेरों ने सिर पर तेजधार से हमला कर दिया। बहुमूल्य मोबाइल, सरकारी पिस्टल छीन कर फरार हो गए। अपराध को अंजाम देने वालों की कुल करीब 5 बताई जा रही हैं। घायल कर्मचारी को अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की कोई पुष्टि पुलिस अधिकारी ने नहीं की। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस तथा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 


पुलिस कर्मचारी सतनाम के पिता जनरल सिंह ने बताया कि उनका बेटा पुलिस चौकी में बतौर सिपाही है। देर रात अपने घर से कमाल के चौकी पर ड्यूटी जा रहा था। लोहारा चौक के पास उसकी ब्रेजा गाड़ी पंचर हो गई। गाड़ी का टायर बदलने लगा तो कथित अपराधियों ने पीछे से उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला करके उसका मोबाइल और सरकारी पिस्टल छीन ली और फरार हो गए। घायल बेटे को जख्मी हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके सिर पर 100 टांके लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

100% LikesVS
0% Dislikes