वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
यहां पर एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो चुका है। मामला, पंजाब के जिला मोगा के निहाल सिंह वाला का बताया जा रहा है। पता चला है कि वहां पर एक तेज रफ्तार स्कूल बस खेत में पलट गई। बस में 40 के करीब बच्चे थे। 3 की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें गांव वालों की मदद से सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। प्राथमिक जांच में स्कूल बस के चालक की लापरवाही सामने आई। बताया जा रहा है कि वह काफी तेज गति से चला रहा था। इतनी ही नहीं, वह नशे में भी धुत था। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस की गंभीरता से जांच आरंभ कर दी।
क्या था मामला, जानिए, इस खास रिपोर्ट में….?
दरअसल, यहां के एक निजी स्कूल की बस में खचाखच बच्चे थे। बस चालक काफी तेज से चला रहा था। ऊपर से नशे में धुत था। एकदम चालक अपना संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते बस खेत में जा गिरी। तेज रफ्तार की वजह से बस पलट भी गई। बस में सवार बच्चों की चीखने-पुकारने की आवाज लोगों को सुनाई दी।
लोग एकदम उनकी जान बचाने के लिए आ गए। बड़ी मुश्किल से बच्चों को बारी-बारी कर बाहर निकाला गया। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। इनमें 3 को काफी गंभीर चोटें आई। उन्हें लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, 3 बच्चों की हालत काफी नाजुक है। उन्हें शरीर के कई भाग में गंभीर चोटें आई। फिलहाल, स्थिर होने में उन्हें लंबा समय लग सकता है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में सामने आया कि चालक की गलती की वजह से यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के मुताबिक, चालक नशे में धुत था। फिलहाल, उसे हिरासत में ले लिया गया। जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी। हादसे के बारे स्कूल तथा परिजनों को जानकारी दे दी गई।