PUNJAB BREAKING….1 दिन में 2 हत्या, पति ने पत्नी को मार डाला..इधर, ससुर ने बहु का कर दिया कत्ल

MURDER LATEST IMAGE (GRAPHIC FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

पंजाब के जिला मोगा से 2 बड़ी खबरें सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां पर 2 अलग-अलग जगह पर हत्या हुई। पहले मामले में ससुर ने बहू की हत्या कर दी है,जबकि, दूसरे मामले में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इन 2 घटनाओं की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अलग-अलग मामले में कानूनी तौर पर कड़ी कार्रवाई कर दी। फिलहाल, किस-किस की गिरफ्तारी हुई है, उस बारे अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 

पत्नी के चरित्र पर करता शक


मोगा के थाना बाघापुराना के अधीन आते गांव ढिलवां में पति ने बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या की है। आरोपी पति ने पत्नी पर कस्सी से वार कर उसका कत्ल कर दिया। मृतक महिला की पहचान परवीन बेगम (28) के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी रिक्की खान है। परवीन बेगम 2  बच्चों की मां थी। आरोपी पति रिक्की खान अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बुधवार सुबह वह खेतों में धान की पनीरी लगा रहा था। करीब 9 से 10 बजे के बीच वह भूख लगने पर घर आया, जहां उसने अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बात करते देखा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रिक्की खान ने घर में रखी कस्सी उठाई और पत्नी के चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे परवीन बेगम की मौके पर ही मौत हो गई।

100% LikesVS
0% Dislikes