वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
अभी-अभी पंजाब के जिला मोगा से बहुत बड़ी खबर सामने आई। एक दुखदायक घटना में 1 महिला सहित कुल 2 की मौत हो गई, जबकि, 1 दर्जन के करीब झुलस गए। बताया जा रहा है कि हादसा नगर कीर्तन दौरान हुआ। हादसे के पीछे करंट लगने का कारण बताया जा रहा है। हादसा शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस तथा प्रशासन की अलग-अलग टीम पहुंच चुकी है। राहत कार्य जारी है। शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। मामला, गांव सदर खां का बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान
प्रशासन की टीम ने मरने वालों की पहचान पदरी गांव की जोगिंदर कौर और फिरोजपुर के रोडेवाल गांव के रंजीत सिंह के रूप में हुई है। घायलों की पहचान के बारे अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। इस कार्य में प्रशासन की टीम जुट चुकी है। प्रशासन ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि हादसा बिजली की तार में करंट आ गया। महिला के चपेट में आने से उसे बचाने की खातिर एक दर्जन लोग झुलस गए। फिलहाल, मरने वालों में महिला सहित कुल 2 की पुष्टि हुई।