एसएनई नेटवर्क.मोगा।
कुछ लोग वर्तमान में भी किस्मत पर विश्वास रखते है, यह भी सही, उनके लिए वरदान भी साबित होता हैं। ऐसा मामला पंजाब के जिला मोगा से जुड़ा हैं। वहां के एक गरीब 90 वर्षीय रिक्शा चालक का बैसाखी बंपर में ढाई करोड़ रुपए की लॉटरी निकली। जब, इस बात का रिक्शा चालक गुरदेव सिंह को पता चला तो खुशी से फूला ही नहीं समा रहे हैं। वह अपनी किस्मत के लिए वाहेगुरु का बार-बार शुक्रिया भी कर रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल हैं। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए कई तस्वीरें भी सामने आई।
500 रुपए में खरीदा था बैसाखी बंपर
गुरदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने 500 रुपये का बैसाखी बंपर खरीदा था। वह इससे पहले भी लॉटरी का टिकट खरीदा करता थे, लेकिन उसे नहीं पता था कि इस बार जो लॉटरी का टिकट उसने खरीदा है वह उसे करोड़पति बना देगा। जिस एजेंट से उसने यह बंपर खरीदा था, जब वह उसके घर आया और बताया कि उन्होंने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। एक समय तो वह सुन ही पड़ गए। विश्वास नहीं हुआ कि उनकी लाटरी निकली हैं।
पेड़ पौधे को पानी देने में दिलचस्पी
गुरदेव सिंह ने कहा पिछले 40 वर्षों से सड़क पर गड्ढों में मिट्टी भरते थे ताकि कोई सड़क हादसा न हो। साथ ही सड़क के किनारे पेड़ पौधे को पानी देते थे। पिछले 40 साल से गुरदेव सिंह ने जो सेवा की है, आज उसी सेवा का फल उनको मिला है।
समाज में इसी तरह करते रहेंगे सेवा
गुरदेव सिंह ने बताया कि उसके 4 बेटे और 1 बेटी है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। उसने कहा कि परमात्मा ने उसकी बात सुन ली और उनकी कृपा से आज उसने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली। गुरदेव सिंह ने कहा कि इस पैसे से वह अपने बच्चों के लिए एक अच्छा घर बनाएंगे।
साथ ही गरीब लोगों का सेवा करेंगे। जिस तरह सेवा के काम करते आ रहे हैं, उसी तरह समाज में अपनी सेवा करते रहेंगे। गुरदेव सिंह के परिवार के सदस्य का कहना है कि सारे परिवार एक साथ रहते हैं, जैसे उनके पिता गुरदेव सिंह सोचेंगे सारा परिवार उनके साथ है।