SNE NETWORK.MOHALI/CHANDIGARH.

जेल से वीडियो संदेश जारी करते जगतार सिंह हवारा।
मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा के 15 अगस्त के रोष मार्च से ठीक पहले जेल में बंद पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा का वीडियो सामने आया है। हवारा ने कहा कि आपकी अरदास और गुरू कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं। जो मोर्चा पिछले चार सालों से कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर लगाया गया है, जिनके द्वारा कल 15 अगस्त को प्रोग्राम तय किया गया है, जिसको लेकर संगत से विनती है कि शांतिपूर्ण ढंग से सब कुछ करना है। इसमें कोई शरारती तत्व आकर कोई शरारत न करे। यह ध्यान आप लोगों ने रखना है, आपकी जिम्मेदारी है।
हवारा ने विशेष रूप से नौजवानों से मोर्चे के वालंटियर बनकर व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। आप लोगों ने जोश से नहीं होश से काम लेना है। सभी यूथ से अपील है कि वह मोर्चे के सीनियर लोगों के साथ मिलकर काम करें। मोर्चा बिल्कुल ठीक चल रहा है, जल्दी ही गुरू कृपा से मोर्चा फतह भी होगा। उम्मीद करता हूं कि आप लोग मेरी विनती कबूल करोगे।###USA###UK###CANADA###JAKTAR-SINGH-HAWARA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

