SNE NETWORK.MOHALI.
मोहाली पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को उसकी गर्लफ्रेंड सहित काबू किया है। दोनों बंटी-बबली स्टाइल में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वह केवल नोटों के हार व नकदी चोरी करते थे। पुलिस कई महीनों से आरोपियों की तलाश में थी। आरोपियों की पहचान मनप्रीत (22) और रीनू (23) के रूप में हुई है। दोनों इलाके की एक नामी रिहायशी सोसायटी में रहते थे।
आरोपी युवक और युवती चोरी की वारदातों को पूरी स्ट्रेटजी से अंजाम देते थे। लड़की पहले जाकर कॉस्मेटिक की दुकानों की रेकी करती थी। उसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देता था। वह कॉस्मेटिक की उन दुकानों को निशाना बनाते थे जहां नोटों के हार बनाए जाते हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह दोनों पुलिस के लिए आफत बने हुए थे, क्योंकि हर बार यह नई मार्किट में जाते थे। लेकिन वह कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद पुलिस को उम्मीद थी, कि वह आरोपियों तक पहुंच जाएगी। पुलिस ने मार्किटों में इनके वीडियो आदि शेयर किए थे। साथ ही पुलिस भी अलर्ट थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर उक्त लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पटियाला के राजपुरा का रहने वाला है। पहले भी उस पर करीब पांच केस दर्ज हैं, जबकि लड़की उसकी दोस्त है।