दिलदहला देने वाली तस्वीरें……घर में घुसकर माली ने बेरहमी से बच्ची को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वाक्यात

SNE NETWORK. DERA BASSI/MOHALI.


बच्ची को एक व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर चप्पल से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को पहले बालों से बुरी तरह घसीटकर कर कमरे से बाहर निकाला। फिर बेरहमी से चप्पल से पीटना शुरू किया। दिलदहला देने वाली तस्वीरें , मोहाली के डेराबस्सी में एक नौ साल की बच्ची की बताई जा रही है किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला ध्यान में आते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानें कहा का है मामला

डेराबस्सी के मोहल्ला लोहारा का यह मामला है। अस्पताल में भर्ती बच्ची ने बताया कि आरोपी पार्क में सफाई कर रहा था। वहां 3 बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उसके दोस्तों ने पत्थर मारा, जो कि सफाई कर रहे अंकल की स्कूटी पर लगा। इसके बाद उसके दोनों दोस्त भाग गए। किसी तरह वह अपनी मासी के घर पहुंच गई। वहां अंकल पहुंच गया। जहां उन्होंने घर से निकालकर मारा।

100% LikesVS
0% Dislikes