पंजाबी गायक के गाने की थी शूटिंग….बहाने से उसे बुलाया सुनसान जगह…..फिर उसके साथ किया गैंगरेप…..20 साल तक कथित अपराधी रहेंगे जेल

JAIL-PRISONER-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MOHALI.

पंजाबी गायक के गाने की शूटिंग करवाने का झांसा देकर युवती को घर से ले जाने और माजरी इलाके में गैंगरेप के करने मामले में कोर्ट ने 3 दोषियों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत कुमार की अदालत ने जसविंदर सिंह उर्फ जैली, दीपक कुमार और गुरविंदर सिंह उर्फ मन्ना को दोषी करार दिया। अदालत ने तीनों पर कुल 1.80 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है।

अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत प्रत्येक दोषी को 20 साल कैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। धारा 394 के तहत 7 साल कैद और 2 हजार रुपए जुर्माना, जबकि धारा 366 और 120बी के तहत 5 साल कैद और प्रत्येक को 8 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। जुर्माना नहीं भरने पर दोषियों को 3 महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। सरकारी पक्ष की ओर से उप जिला अटॉर्नी हरदीप सिंह रुमाणा ने पैरवी की।

शिकायत में बताया था कि वह एक आर्टिस्ट

पीड़िता ने माजरी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक आर्टिस्ट है। 2 अक्टूबर, 2022 को उसे मैसेज आया कि एक पंजाबी गायक के गाने की शूटिंग होनी है और क्या वह इसमें शामिल हो सकती है। उसने हामी भर दी। इसके बाद एक व्यक्ति ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-43 पहुंचने को कहा। पहले उसने आने से मना कर दिया, लेकिन मैसेज करने वाला व्यक्ति उसे लेने घर के बाहर पहुंच गया। इसके बाद वह उसके साथ चल पड़ी।

पीड़िता का मोबाइल छीन लिया

पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में वह व्यक्ति फोन पर किसी से लड़कियों को खाना खिलाने और उन्हें लेने आने की बात कर रहा था। सेक्टर-43 से आगे निकलने पर जब उसने पूछा कि वे कहां जा रहे हैं, तो आरोपी ने बताया कि दूसरी लड़कियों को अभीपुर से लेना है। अभीपुर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। उन्होंने गाड़ी की चाबी निकालकर पीड़िता का मोबाइल छीन लिया।

चाकू दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए

शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक युवती के पास वाली सीट पर बैठ गया, जबकि गाड़ी चलाने वाला भी उनके साथ आकर बैठ गया। एक आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसका मुंह बंद करते रहे और बार-बार गला दबाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###MOHALI###RAPE###CRIME###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###HUNGRY###ROME###FRANCE###ITLAY###GERMANY###SINGAPORE###IRELAND###NETHER-LAND###

100% LikesVS
0% Dislikes