मोहाली में पार्किंग के विवाद को लेकर आधा दर्जन चली गोलियां……एक के पेट में लगी तीन गोलियां…..कार छीनकर बदमाश हुए फरार..लूटी गई कार शाही माजरा से बरामद

सांकेतिक तस्वीर

घटनाक्रम को लेकर पुलिस नहीं बता रही सही कारण…कहा-जांच-पड़ताल उपरांत होगी स्थिति स्पष्ट

एसएनई नेटवर्क.मोहाली/चंडीगढ़।

पंजाब में गोली चलना आम बात हो चुकी है। अब मामला पंजाब के जिला मोहाली का सामने आया। यहां पर एक  परिवार के साथ डिनर करने आए व्यक्ति पर पार्किंग को लेकर हुए विवाद दौरान दर्जन भर गोलियां बदमाशों ने चला दी। रोपड़ के रहने वाले हरविंदर सिंह के पेट में तीन गोलियां लगी। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपरांत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वाक्यात रविवार की रात के करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने वहां से सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। लूटी गई कार देर रात पुलिस को शाही माजरा से बरामद हो गई। फिलहाल, पुलिस घटनाक्रम को लेकर अपनी स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पाई। जांच-पड़ताल उपरांत स्थिति स्पष्ट होने का पुलिस द्वारा हवाला दिया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खरड़ का रहने वाला एक परिवार मोहाली के फेज-5 में स्थित एक निजी रेस्त्रां में खाना खाने के लिए पहुंचा। कार को रेस्त्रां के पार्किंग में लगा दी गई। खाना-खाने के दौरान खरड़ निवासी हरविंदर सिंह को एक जरूरी फोन आ गया। फोन सुनते वह पार्किंग स्थल की तरफ से चले गया। वहां पर कुछ अज्ञात बदमाशों के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। उक्त बदमाशों ने अपने पिस्टल से लगभग आधा दर्जन फायर कर दिए। तीन गोली हरविंदर सिंह के पेट पर लगी। खून से लथपथ हरविंदर जमीन पर गिर गए। हरविंदर सिंह की कार लेकर बदमाश वहां से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनने के उपरांत अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग वहां से भागने लगें। रेस्त्रां मालिक द्वारा पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पुलिस पार्टियां पहुंच गई। पुलिस ने घायल हरविंदर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने की वजह से रात 12 बजे उसे चंडीगढ़ के पीजीआई लाया गया। हरविंदर को आईसीयू में भर्ती किया गया। हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में कुछ अज्ञात के चेहरे पहचान कर लिए गए। लूट की कार देर रात शाही माजरा से बरामद कर ली गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमें काम कर रही है। दावा किया कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की जांच हर पहलू पर जारी है। अभी गोली चलाने की असल वजह के बारे  जांच-पड़ताल के बिना बताना सही नहीं होगा।

50% LikesVS
50% Dislikes