5 मंजिला इमारत ढहने का मामला……अब तक जा चुकी है 2 की जान….शेष 3 के बचने की संभावना है कम…..18 घंटा से लगातार जारी है राहत कार्य

सीएम ने दिए जांच के आदेश…..पीड़ित परिवार के प्रति जताई संवेदना….किसी को नहीं बख्शने का दिया भरोसा

लेखक विनय कोछड़.मोहाली। 

यहां की 5 मंजिला इमारत गिरने के उपरांत लगातार 18 घंटे से राहत कार्य जारी है। अब तक मरने वालों की संख्या 2 पहुंच चुकी है। उनकी पहचान अभिषेक, दृष्टि वर्मा के तौर पर हुई। मरने वाली युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। 3 लोग अभी भी मलबे में दबे होने की बात सामने आ रही है। सीवरेज का गंदा पानी भर जाने से उनके बचने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि सेना के 50 जवान एनडीआरएफ टीम के साथ राहत कार्य में जुटे। जिलाधीश, पुलिस प्रमुख सहित कई टीमें वहां पर पहुंची है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इमारत गिरने की वजह पास में चल रही भूमिगत खुदाई थी। पुलिस ने इमारत के 2 मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। हादसा शनिवार की देर सायं को हुआ था। तब जिम में लड़के-लड़कियां व्यायाम कर रही थी। 

जानकारी के अनुसार, मोहाली में स्थित एक जिम की 5 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे का समय करीब 6-7 बजे के करीब था। एकदम अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी ने पुलिस तथा सिविल प्रशासन को इस बारे जानकारी दी। मौके पर दमकल विभाग, एनडीआरएफ तथा सेना की टीम को बुलाया गया। टीम ने राहत कार्य आरंभ कर दिया। देर रात दृष्टि नामक युवती को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। रविवार की अल सुबह उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार मोहाली के रहने वाले अभिषेक को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन, उसकी सांसे थम गई थी। बताया जा रहा है कि रात्रि के समय उनकी पत्नी यहां पर पहुंच गई। उधर, चिंता की स्थिति यह है कि 3 लोग अभी भी मलबे में फंसे है, उनके बचने की अब संभावना कम ही दिखाई दे रही है। क्योंकि, मलबे के बीच सीवरेज का गंदा पानी घुस चुका है। बताया जा रहा है कि इनमें 1 लड़का शेष 2 लड़कियां मिलाकर कुल संख्या 3 है। 

धर, प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे में मरने वालों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। इस दुख की घड़ी में सीएम ने बोला कि वह तथा सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। हादसा किस वजह से हुआ है, उसके लिए जांच के आदेश जारी कर दिए गए है। आरोप साबित होने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। 

हादसे की निकली यह 2 वजह

बताया जा रहा है कि जांच टीम की प्राथमिक जांच में हादसे के पीछे कुछ प्रमुख कारण सामने आ रहे है। इनमें प्रमुख कारण पास में चलने वाला भूमिगत कार्य भी आ रहा है। उनके मुताबिक, इससे जमीन की नींव कमजोर पड़ गई थी। इसकी वजह से भी हादसा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। दूसरा बड़ा कारण इमारत की खस्ता हालत भी हो सकती है। हर पहलू पर टीम ने जांच आरंभ कर दी है। 1 सप्ताह में रिपोर्ट तैयार हो जाएंगी।  

इमारत में ऐसे चल रहा था काम

जिम 3 इमारत पर चल रहा था, जबकि, 2 इमारत पर किराए पर लोग रहते थे। गनीमत रहा कि हादसे दौरान किराए पर रहने वाला कोई नहीं था, जबकि, जिम में व्यायाम करने वाले इस हादसे का शिकार बन गए। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जिम ट्रेनर को राहत टीम ने बाहर निकाल लिया। वह बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने जांच टीम को रजिस्टर सौंपा है, जिसमें हर एक ब्यौरा लिखा गया है।  इससे जांच टीम की जांच प्रक्रिया में काफी सहयोग पहुंचा सकता है। 

100% LikesVS
0% Dislikes