BIG NEWS—कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने व्यापारी से 2 कराेड़ की रंगदारी मांगी

SNE NETWORK.MOHALI.


पंजाब के मोहाली में विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक व्यापारी से 2 कराेड़ की रंगदारी मांगी है, तो एक को अपने कारोबार में हिस्सेदार बनाने की धमकी दी है। दोनों को इसके लिए व्हाटसएसप कॉल आई थी। साथ ही पुलिस शिकायत न करने की धमकी भी दी गई थी। बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाबी सिंगर आर नेट को भी एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

सेक्टर-91 निवासी मोहित ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी मेडिकल फैक्ट्री है। 18 जून को करीब 3 बजे उसे विदेशी नंबर से उसके फोन पर व्हासएसप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। साथ ही कहा कि अपने बिजनेसमैन में उनका हिस्सा डाले। अगर उसे किसी चीज या बाउंसरों की जरूरत है तो मुहैया करवा दिए जाएंगे। मोहित ने यह सुनकर फोन काटा तो दस से 15 बार उसी फोन से कॉल आई। इसके बाद जब उन्हाेंने दोबारा फोन उठाया तो फोन करने वाले ने कहा कि की उसकी कॉल्स को गंभीरता से लेना । अगर पुलिस को शिकायत देने की कोशिश की तो तेरे परिवार को भारी नुकसान होगा। उसके बाद वह भी डर गया था। साथ ही उसने यह नंबर ब्लॉक कर दिए थे।


इसी तरह सेक्टर-78 के प्रॉपर्टी डीलर बसंत को भी विदेशी नंबर से कॉल आई थी। उससे 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। काल करने वाले वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। उन्हें भी जान से मारने की धमकियां दी गई।

100% LikesVS
0% Dislikes