BREAKING NEWS…….नामवर म्यूजिक प्रोड्यूसर के घर के बाहर हुई फायरिंग…..सीसीटीवी में कैद हुई घटनाक्रम

GUNSHOOT FRESH SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर बाहर फायरिंग हुई है। सेक्टर-71 स्थित घर के बाहर 7 राउंड हवाई फायरिंग हुई। फायरिंग करने वाले बाइक पर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपी पकड़ में जाएंगे।


यह मामला रात दस बजे के करीब है, जब आंधी चल रही थी और हलकी बारिश भी शुरू हो गई थी। उसी दौरान 2 युवक पहले वहां से पैदल गुजरे, इसके बाद बाइक पर आए और फायरिंग कर दी। जब यह घटना हुई, उस समय पिंकी धालीवाल घर पर नहीं थे। सूचना मिलते ही मौके पर खुद मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और उनकी टीम पहुंच गई। मौके से पुलिस ने खोल बरामद किए हैं। हालांकि, मौसम खराब होने का आरोपियों ने पूरा फायदा उठाया।


जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह काफी प्राइम है। यहां पर कई नामी लोगों के मकान हैं। इसके अलावा, राजनीतिक लोग भी रहते हैं। इस घटना के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है। हालांकि, इतना साफ है कि आरोपी बच नहीं पाएंगे, क्योंकि यहां पर अधिकतर घरों और सड़कों पर कैमरे लगे हैं। ऐसे में उनकी पहचान होना संभव है।

100% LikesVS
0% Dislikes