वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।
यहां पर ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज पूरे शहर में सुनाई दी गई। मामला, पंजाब के मोहाली शहर के एक क्षेत्र से जुड़ा है। इस गोलीबारी में एक गंभीर तौर पर घायल हो चुका है। विवाद, पहले तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया, फिर बाद में ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। बताया जा रहा है कि मामला 2 प्रेमियों की प्रेमिका से जुड़ा हुआ। यह ताबड़तोड़ गोलियां प्रेमिका के पुराने प्रेमी ने नए प्रेमी पर चलाई। वह अपनी प्रेमिका को नए प्रेमी के साथ बैठा देख बात को हज़म नहीं कर पाया। जिस कारण इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने करण शर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि वारदात से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। मामला, शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है।
क्या था पूरा मामला..जानिए, इस विस्तृत रिपोर्ट में
पुलिस के मुताबिक, देर रात शुभम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्क में बैठा था। इसी दौरान करण शर्मा वहां पहुंचा और लड़की से पूछा कि वह शुभम के साथ क्यों बैठी है। लड़की ने करण को स्पष्ट कर दिया कि अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है और वह अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकती है।
इस दौरान शुभम ने भी करण को वहां से जाने को कहा। बात बढ़ने पर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। लड़की ने दोनों को शांत कराया और शुभम के साथ पार्क से बाहर चली गई। जैसे ही सुभम और लड़की पार्क के गेट पर पहुंचे, करण ने पीछे से आकर शुभम पर 2 गोलियां चला दी। एक गोली शुभम की गर्दन और कंधे के बीच लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। फायरिंग के बाद करण मौके से फरार हो गया। घायल शुभम को पहले फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम पर है।