BREAKING NEWS…….’हुणे-हुणे’, मोहाली ‘च होई ‘ठा-ठा, जानेंगे, इसके पीछे असल कारण क्या था…?

LATEST-CRIME-SCENE-FRESH-IMAGE-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.MOHALI.

मोहाली में तांत्रिक विद्या में साथ न देने पर एक टैक्सी चालक पर फायरिंग की गई। देर रात (बुधवार को) चलती स्कॉर्पियो से हमलावरों ने गोलियां बरसाईं, जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हालांकि उसकी टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-94 जेएलपीएल मोहाली निवासी 29 वर्षीय अमृतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर टैक्सी चलाता है। उसकी पहचान गुरपाल सिंह उर्फ तिखा धालीवाल उर्फ बाबा निवासी मलोट और उसके साथी तेजिंदर सिंह उर्फ टीटा निवासी संगरूर से एक दोस्त के जरिए हुई थी। शुरुआत में उनके संबंध सामान्य थे।

अमृतपाल के मुताबिक, बाद में उसे पता चला कि गुरपाल सिंह तांत्रिक विद्या के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां करता है। वह गांव सवाड़ा में किराये पर डेयरी फार्म चलाता था, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि गुरपाल और उसके साथी अमृतपाल पर अपने साथ रहने और उनके कहे अनुसार काम करने का दबाव बना रहे थे।###UK###CANADA###CRIME-NEWS###USA###@

100% LikesVS
0% Dislikes