MOHALI…..पहले चेहरे को पत्थर से कुचला….फिर गला दबाकर सिपाही को उतार दिया मौत के घाट, सीसीटीवी में मिला अहम सुराग

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

एक सिपाही की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिपाही हरियाणा पुलिस में लगा था। शव किसी सुनसान जगह से पुलिस को हासिल हुआ। मृतक की पहचान अजीत सिंह के तौर पर हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चेहरे को पत्थर के साथ बुरी तरह से कुचला गया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटिल के निशान है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा से वारदात से जुड़ी तस्वीरों को खंगाला जा रहा है। मामला, पंजाब के शहर मोहाली से जुड़ा है। 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक महिला सेक्टर-56 से गुजर रही थी। अचानक उसका ध्यान एक शव की तरफ पड़ गया। उसे देखकर घबरा गई। तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि शव का चेहरा एकदम कुचला था। सामने एक बड़ा पत्थर भी था। उस पर खून के निशान थे। अंदाजा, इस बात का लगाया जा सकता है कि हत्या पत्थर के साथ की हो सकती है। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसमें एक पहचान पत्र मिला। उसमें पता चला है कि मृतक का नाम अजीत सिंह है तथा हरिय़ाणा पुलिस में बतौर सिपाही तैनात है। आसपास इलाके के लोगों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी कैमरा में पुलिस के हाथ कुछ खास लगा है। दावा इस बात का किया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही कथित अपराधियों को पकड़ लेगी। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिवार को घटनाक्रम के बारे इतलाह कर दी गई है। 

100% LikesVS
0% Dislikes