MOHALI-UPDATE…..जीरकपुर में हुई ‘FIRING’…..फॉर्च्यूनर कार में सवार थे मां-बेटा बाल-बाल बचे….पुलिस जांच में जुटी..?

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

SNE NETWORK.MOHALI/CHANDIGARH.

फॉर्च्यूनर के पिछले हिस्से और शीशे पर लगी गोलियों के निशान।  - Dainik Bhaskar

फॉर्च्यूनर के पिछले हिस्से और शीशे पर लगी गोलियों के निशान। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK…..)

मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार शाम को बाइक सवार दो हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर 2 राउंड फायरिंग की। गाड़ी में ड्राइवर और मां-बेटा सवार थे। फायरिंग के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान एक गोली फॉर्च्यूनर के पिछले हिस्से और दूसरी अगले शीशे पर लगी। इसकी सूचना मिलते ही जीरकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सात बजे के करीब फायरिंग की सूचना मिली थी। फॉर्च्यूनर कार में मां-बेटा सवार थे, जो चंडीगढ़ के रहने वाले थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था।

फॉर्च्यूनर, जिस पर 2 हमलावरों ने फायरिंग की।

फॉर्च्यूनर, जिस पर 2 हमलावरों ने फायरिंग की।

थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वे मैकडॉनल्ड्स वाली तरफ से सताबगढ़ रोड होते हुए मोहाली जा रहे थे। तभी दो युवक बाइक पर आए, जिन्होंने उन पर फायरिंग की। उन्होंने कहा कि दो फायर हुए। हम मौके पर आए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं। हमारी प्राथमिक जानकारी है कि इनका किसी से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। ड्राइवर समेत और मां और बेटा सुरक्षित हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

पुलिस हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारण का पता लगा रही है। हथियार और हमलावरों के भागने की दिशा समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल गैंगवार से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###MOHALI###FIRING###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes