MOHALI…..VIRUL-VIDEO का वो सच……..बच्चे को पीटते शख्स की सामने आई दरिंदगी

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।

शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। पता लगा है कि वीडियो पंजाब के मोहाली में स्थित फेस-3 का है। वीडियो लगभग 5 मिनट कुछ सेकंड का है। छोटे बच्चे को एक शख्स लगभग 10 थप्पड़ जड़ रहा है। उसके बाद जमीन पर बच्चे की छाती पर पैर रख रहा है। पता चला है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। अब एक संगठन के हस्तक्षेप उपरांत कथित अपराधी का पता लगाकर, उसके खिलाफ थाना में अपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, कोई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन, वीडियो की चर्चा खूब हो रही है। 

VIRUL VIDEO MOHALI 2 SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

एक बच्चा ट्यूशन से वापस घर लौट रहा है। एक शख्स उस बच्चे को रोक कर गुस्सा करता है। फिर लगभग 10 थप्पड़ जड़ देते है। इतना ही क्रोधित शख्स का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ता तो बच्चे को जमीन पर फेंक कर उसकी छाती पर पैर रख देता है। बच्चा रो-रो कर अपने साथ हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाता है तो कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचता है। 

दरअसल, यह था पूरा मामला

हमारे स्थानीय संवाददाता ने इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाया तो सामने यह सच आया कि बच्चा ट्यूशन से वापस लौट रहा था। उसके साथ अन्य सहपाठी भी था। रास्ते में एक कुत्ते को देखकर उसकी नकल उतारने लग पड़ता है। पास में खड़े शख्स को लगता है कि बच्चा उसकी नकल कर रहा है। क्रोधित होकर बच्चे को थप्पड़ जड़ने लग पड़ता है। उधर, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes