MOHALI/ VIRUL VIDEO…….महज 7 हजार रुपए के उधार को लेकर चल गयी गोलियां, 2 INJURED

GUNSHOOT FRESH SNE IMAGE

SNE NETWORK.MOHALI.

महज 7 हजार रुपए के उधार को लेकर हुए विवाद में सेना से गैरहाजिर चल रहे सतवंत सिंह और उसके साथी उदित शोकिन ने सैक्टर-68 स्थित न्यू मार्केट में कैफे चलाने वाले जशनजीत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। गोली चलाने की कोशिश के दौरान जशनजीत ने सतवंत का हाथ पकड़कर पिस्टल का रुख ऊपर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इस बीच, आरोपी सतवंत और जशनजीत के बीच हाथापाई हुई, जिसमें दोनों घायल हो गए।

वारदात के बाद आरोपी उदित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फेज-8 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जशनजीत के बयान के आधार पर पुलिस ने सतवंत सिंह और उदित शोकिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सतवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उदित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes