सरपंच के घर पेट्रोल बम फेंका….SOCIAL-MEDIA में VIRAL हुई VIDEO

PETROL BOMB-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.मुक्तसर। 

गांव के सरपंच कुलविंदर सिंह के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया। इतना ही नहीं उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मामला,  लांबी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर मनियां गांव से जुड़ा है। एक युवक ने कथित तौर पर  वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि अगर सरपंच ने कल तक पैसे नहीं लौटाए, तो वह गोली चला देगा। उसने आगे कहा कि पेट्रोल बम केवल चेतावनी के तौर पर फेंके गए थे और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।


सरपंच ने बताया कि उन्होंने इस घटना के संबंध में लांबी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सरपंच ने दावा किया, “मेरे घर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले युवक से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। उसके पिता और मैं एक-दूसरे से पैसे उधार लेते थे, बस इतना ही।” बाद में वीडियो हटा दिया गया। लांबी के डीएसपी जसपाल सिंह ने कहा कि वह अभी व्यस्त हैं और बाद में इस मामले पर कोई टिप्पणी कर पाएँगे।

100% LikesVS
0% Dislikes