कानून-व्यवस्था चरमराई……आप नेता के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बचा, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, अब तक किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी 

वरिष्ठ पत्रकार.श्री मुक्तसर साहिब। 

पंजाब में कानून व्यवस्था का हाल इतना बुरा हो चुका है कि प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के साथ गुंडागर्दी की जा रही हैं। मामला, श्री मुक्तसर साहिब से जुड़ा हैं। यहां के गांव नूरपुर कृपाल के में आम आदमी पार्टी (आप) के ब्लॉक अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप , इस बात के लग रहे है कि हमला करने वाले शिअद पार्टी से जुड़े हैं। घायल नेता ने इस मामले को लेकर पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। फिलहाल, इस मामले को लेकर अब तक आप के किसी बड़े नेता का कोई बयान सामने नहीं आया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चली। पुलिस ने कथित अपराधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी बारे पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका हैं। 

जानकारी के अनुसार आप नेता सारज सिंह अपने घर में उपस्थित थे। कार में लगभग दर्जन भर हमलावर पहुंचे। कईयों के हाथ में पिस्टल थी। उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली तो नेता को नहीं लगी, लेकिन घर में घुसकर तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया। नेता खून से लथपथ हो गए। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के दौरान नेता के घर अन्य सदस्य कोई नहीं था। आस पास के लोग नेता को घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप लग रहे है कि पुलिस की कार्यप्रणाली इस मामले में काफी ढीली रही। सूचना मिलने के एक घंटा उपरांत वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने खाली होल मौके से बरामद कर लिए हैं। 

इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी। हमलावर शिअद पार्टी से संबंधित है के बारे पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। इतना अवश्य कहा कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी किसी भी समय होने के बारे पुलिस दावा कर रही हैं। 

67% LikesVS
33% Dislikes