वरिष्ठ पत्रकार.मुक्तसर।
पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या में मृतक महिला का ससुर भी शामिल था। मौत गला दबाने की वजह से हुई। शव को खुर्दबुर्द करते वक्त मृतक महिला की मां ने वारदात को देख लिया। वहां से दोनों ही फरार हो गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, इसलिए मौत के घाट उतार दिया। सतनाम सिंह (पति), बूटा सिंह (ससुर) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। मामला, मलोट का बताया जा रहा है।
मलोट के गांव सरावां की रहने किरना का अपने पति को कुछ समय पहले छोड़ चुकी थी। दोनों की बिल्कुल ही नहीं बनती थी। इसलिए दोनों ने ही अलग-अलग रहने का फैसला लिया। किरना अपने मायके में रहती थी। वारदात वाले दिन घर में अकेली थी। पति तथा ससुर मायके पहुंच गए। उसके साथ मारपीट करने लग पड़े । शोर मचाने पर किरना का दोनों ने गला दबा दिया। मौके पर दम तोड़ दिया। शव खुर्दबुर्द करने ही लगे थे कि किरना की मां मौके पर पहुंच गई। उसने शोर मचाया तो शव छोड़ कर फरार हो गए।
पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 2 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल दोनों ही फरार बताए जा रहे है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। दावा किया कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।