ACCIDENT….इस हादसे में आप विधायक की बहन की चली गई जान…2 की हालत काफी चिंताजनक

ROAD ACCIDENT SNE FRESH IMAGE (FILE PHOTOT BY GRAPHIC)

वरिष्ठ पत्रकार.मुक्तसर साहिब। 

यहां पर एक सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक की बहन की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मरने वाली ममता रानी के पति खुद गांव से सरपंच है। इस हादसे में 3 अन्य भी बुरी तरह से घायल हो चुके है। हादसा इतना बुरा था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा मुक्तसर राजमार्ग के पास हुआ। सड़क में खड़े ट्रक के साथ टकराने से यह हादसा हुआ। 

2 अन्य महिलाए गंभीर

हादसे में घायल हुए 3 लोगों में 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ममता रानी अपने पिता से मिलने बठिंडा के अस्पताल जा रही थीं, जहां उनके पिता उपचाराधीन हैं। ममता रानी ढाणी मोहरी राम के सरपंच सुधीर कंबोज की भी बहन थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपना कार्यक्रम रोककर तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया।

100% LikesVS
0% Dislikes