वरिष्ठ पत्रकार.मुक्तसर।
यहां पर सड़क हादसे में 15 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। प्राथमिक जांच में घना कोहरे की दृश्यता कम बताई जा रही है, इसलिए हादसा हुआ। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया। 3 की हालत चिताजनक बताई जा रही हैं। हादसा मुख्तसर साहिब का बताया जा रहा हैं। बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई थी। सभी डयुटी के लिए जालंधर रवाना हुए थे। पुलिस प्रमुख ने मामले के जांच के आदेश जारी कर दिए। घायलों को हर प्रकार की मदद दी जा रही हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस प्रमुख भगीरथ मीणा ने की।
प्रदेश में घना कोहरा पिछले 1 माह के करीब छाया हुआ हैं। दृश्यता कम होने की वजह से काफी संख्या में सड़क दुर्घटना हो रही हैं। शानिवार की सुबह जिला मुक्तसर से सामने आई। एक आम गति से चल रही पुलिस बस रोड पर खड़ी ट्रक से टकराई। घना धुंध की वजह से दृश्यष्ता सिर्फ 15 मीटर थी। बस में लगभग 2 दर्जन पुलिस कर्मचारी सवार थे। सभी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस प्रमुख सहित राहत कार्य की टीम वहां पर पहुंची।
घायलों को पास में अस्पताल लेकर गए। 3 की हालत चिंताजनक होने की वजह से उन्हें सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, सभी का इलाज चल रहा हैं। पुलिस जांच में जुट गई हैं। पुलिस प्रमुख ने मामले के जांच के आदेश भी जारी किए हैं, पता लगाया जाए हादसे का प्रमुख कारण क्या रहा हैं।