बेखौफ अपराधी…..A.S.I को कुचल कर कार चालक फरार……C.C.T.V में कैद हुई तस्वीरें

वरिष्ठ पत्रकार.नवांशहर। 

110 की गति से तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस नाका तोड़ कर एएसआई को कुचल दिया। कार रोपड़ से आ रही थी। हादसा रोपड़-नवांशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। घायल एएसआई की पहचान धनवंत सिंह के तौर पर हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अज्ञात कार चालक ने अन्य कार को भी टक्कर मारी। एएसआई की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पहचान या फिर गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की। इस मामले ने एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है कि पुलिस खुद भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों का हौसला बढ़ चुका है।  

क्या था पूरा मामला..जानिए, इस खास रिपोर्ट में

बताया जा रहा है कि मामला देर शाम का है। एएसआई धनवंत सिंह हाईवे पर लगे नाका पर तैनात थे। इस बीच रोपड़ की तरफ से आ रही कार ने नाका तोड़कर एएसआई को कुचल दिया। मौके से कार चालक फरार हो गया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया कि कार चालक की पहचान कर ली गई। लेकिन, इस बारे अभी पुलिस ने किसी प्रकार से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया। उधर, पुलिस अधिकारी की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। 

उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर, जिला के पुलिस प्रमुख अधिकारी ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि वह परिवार के साथ खड़े है। जिसने इस वारदात को अंजाम दिया, उसे बिल्कुल नहीं बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी समय गिरफ्तारी की पुष्टि हो सकती है।

100% LikesVS
0% Dislikes