PITBUL–इस खोंखर कुत्ते की प्रजाति ने मासूम बच्ची को बनाया अपना शिकार…….रोती रही किसी ने नहीं बचाई जान…..अस्पताल में चल रहा इलाज

वरिष्ठ पत्रकार.नंगल (नवांशहर)। 

पिटबुल कुत्ता सबसे खूंखार जानवरों की श्रेणी में आता है। अदालत की सख्त मनाही के बावजूद कुछ लोग , इस पालतू कुत्ते की तरह पाल रहे है। खतरनाक नस्ल मनुष्य जीवन शैली पर आए दिन जानलेवा हमला कर रही है। कई लोग इस नस्ल के काटने से अपनी जान भी गंवा चुके है। इसके बावजूद लोग इसे पालने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला, पंजाब के नंगल क्षेत्र से जुड़ा है। एक मासूम बच्ची को पिटबल ने बुरी तरह से काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पिटबुल मालिक के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय की नई आदेश के मुताबिक कानूनी कार्रवाई कर दी। फिलहाल. गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हुई। मामला, शनिवार की देर सायं का बताया जा रहा है। परिजन काफी परेशान है तथा सरकार तथा पुलिस प्रशासन से मालिक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है। 

जानकारी के अनुसार, एक खेत मजदूर परिवार का मासूम बच्चा शनिवार देर सायं अपनी मां के साथ घर वापस लौट रहा था। घर के पास एक पिटबुल कुत्ते ने उसे बुरी तरह से काट डाला। बच्ची अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से चीखे मारने लगी। किसी ने उसकी जान नहीं बचाई। बेबस मां रोती रही, किसी को उसकी पुकार नहीं सुनी। बाद में पिटबुल वहां से भाग गया। आनन-फानन में गरीब परिवार मासूम बच्ची को सिविल अस्पताल लेकर गया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के उपरांत बच्ची को पीजीआई रेफर कर दिया। 

परिवार आर्थिक रुप से काफी गरीब है। पता चला है कि बच्ची को किसी निजी अस्पताल भर्ती किया गया। शरीर पर 3 दर्जन से ऊपर टांके लगने की जानकारी सामने आई। बच्ची की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। परिवार के बयान पर पुलिस ने पिटबुल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी। फिलहाल, किसी की पहचान के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। 

100% LikesVS
0% Dislikes